Last Updated On October 29, 2023
Birth Certificate Important Update : दोस्तों पिछले कुछ दिनों से बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चाएं हो रही है, जहां पहले सरकार आधार कार्ड को सभी दस्तावेजों में से महत्वपूर्ण माना जाता था वहीं अब बर्थ सर्टिफिकेट को भी तवज्जो दिया जा रहा है। सरकार की तरफ से जन्म प्रमाण पत्र को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया गया है जिसमें यह स्पष्ट रूप से कहा गया है की जन्म प्रमाण पत्र अब सभी लोगों के लिए एवं सभी स्थानों में अनिवार्य होगा।
यानी अब किसी भी क्षेत्र में बर्थ सर्टिफिकेट का महत्व आधार कार्ड के महत्व से भी ज्यादा होगा बर्थ सर्टिफिकेट आधार कार्ड और पैन कार्ड से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिन्होंने भी बर्थ सर्टिफिकेट अपना नहीं बनवाया था या फिर जिनके पास बर्थ सर्टिफिकेट नहीं है उनके लिए अब बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
किसी भी स्कूल कॉलेज या फिर शैक्षणिक संस्थानों में जन्म प्रमाण पत्र के बिना एडमिशन या फिर पंजीकरण से संबंधित प्रक्रिया को पूर्ण नहीं माना जाएगा इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार पूर्वक जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं इसलिए निवेदन है कि इस अंत तक जरूर पढ़ें।
बर्थ सर्टिफिकेट से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट अपडेट क्या है | Birth Certificate Important Update
बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर सरकार द्वारा 1 अक्टूबर को एक घोषणा पत्र जारी किया गया था जिसमें यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि अब बिना बर्थ सर्टिफिकेट के स्कूल कॉलेज या फिर राशन कार्ड इत्यादि सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। बर्थ सर्टिफिकेट को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज यानी अनिवार्य कर दिया गया है। पहले की तुलना में बर्थ सर्टिफिकेट सामान्य दस्तावेज के रूप में उपयोग किया जाता था लेकिन अब सही तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनवाना होगा।
नई अपडेट के अनुसार अब सरकार बनाने की भीम ऑनलाइन कर चुके हैं यानी अब आप अपने जिले के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार आधार कार्ड और पैन कार्ड से भी अधिक महत्व जन्म प्रमाण पत्र को दे रही है। लिए आगे इस आर्टिकल में जानते हैं इससे संबंधित और नहीं अपडेट किया आई है।
सरकार द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार अब कई सारे दस्तावेजों को सिर्फ एक सर्टिफिकेट में समेट जाएगा यानी आप चाहे किसी भी सरकारी या गैर सरकारी काम के लिए सिर्फ एक सर्टिफिकेट की मदद से कर सकते हैं। सरकार धीरे-धीरे सभी चीजों को डिजिटाइज कर रही है एवं इसी क्रम में सभी नागरिकों के लिए यह सर्टिफिकेट होना बेहद जरूरी है जिसके बिना कोई भी सरकारी या गैर सरकारी काम पूरा नहीं होगा।
Must Read –
बर्थ सर्टिफिकेट से यह महत्वपूर्ण दस्तावेज बनाए जाएंगे
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- वोटर आईडी कार्ड
- शैक्षणिक संस्थानों में एडमिशन
- मैरिज सर्टिफिकेट
- सरकारी योजनाओं में लाभ इत्यादि
पूरे देश में लागू होगा सिंगल डॉक्यूमेंट का नियम